27 अक्टूबर 2014 - 19:10
 लीबिया की वर्तमान स्थिति तनावपूर्ण

लीबिया की सेना ने बताया है कि देश में 6000 से अधिक सशस्त्र अतिवादी सक्रिय हैं।

लीबिया की सेना ने बताया है कि देश में 6000 से अधिक सशस्त्र अतिवादी सक्रिय हैं।  लीबिया के सेना प्रमुख ने कहा कि दुर्ना नगर आईएसआईएल के आतंकवादियों के शरणस्थल के रूप में परिवर्तित हो गया है। अब्दुर्रज़्ज़ाक़ अन्नाज़ूर ने बताया कि मिस्राता नगर में सूडान के कुछ सैन्य अधिकारी आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने में व्यस्त हैं।  लीबिया की सेना ने पिछले स्पताह कुछ सशस्त्र लोगों को गिरफ़्तार करने की सूचना दी थी जिनमें अधिकांश विदेशी थे।
इसी बीच लीबिया के किल्के नगर की आपातकालीन परिषद के प्रमुख ने बताया है कि इस नगर में सशस्त्र झड़पों के दौरान कम से कम 140 लोग मारे गए हैं।  उन्होंने बताया कि इन झड़पों में 450 से अधिक लोग घायल हो गए।  उन्होंने कहा कि झड़पों के कारण लगभग 5000 लोग किल्के नगर से पलायन करके चले गए।
उधर लीबिया के सेना प्रमुख अब्दुर्रज़्ज़ाक़ अन्नाज़ूर ने बताया कि देश में शांति एवं स्थिरता स्थापित करने में लीबिया की सेना की आवश्यक सहायता करने में विश्व समुदाय की ओर से ध्यान न दिये जाने के बावजूद सेना अपने दायित्वों का निर्वाह करती रहेगी।